07सीटीके31..फोटो 2..सांपला पौधा रोपण करते विद्युत निगम के कर्मचारियों।
महम। रोहतक कोर्ट परिसर में जिला सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन के नेतृत्व में तीज उत्सव पर पौधरोपण किया। न्यायाधीश ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है। पेड़ प्रकृति का गहना ही नहीं इनके बिना जीवन ही संभव नहीं है। एडवोकेट रंजना रापड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश शैलेंद्र, उपप्रधान बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा रणवीर ढाका, बार प्रधान अरविंद श्योराण, पूर्व प्रधान अनिल बुधवार, पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज, एडवोकेट अत्तर सिंह पवार, मीनाक्षी सोहेल, कविता शर्मा, सुशीला देशवाल, मनोज समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद