फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बरसा बादल, गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
07सीटीके38.. दिल्ली रोड से बारिश में होगी गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। रोज आने ठहरने और चले जाने वाले बादल बुधवार रात झमाझम बरसे। बारिश की मोटी-मोटी बूंदों ने पलक झपकते वातावरण को शीतल कर दिया। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं कुछ देर में गलियों में जलभराव शुरू हो गया। इसके कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों के सूख रहे खेतों को अच्छी बारिश की आवश्यकता थी। इस बारिश से धान की रोपाई के साथ-साथ पहले से रोपी हुई फसल की उन्नति के संजीवनी साबित होगी।
विज्ञापन

बुधवार रात रात 10:30 बजे शुरू हुई बारिश ने लोगों के चित्त प्रसन्न कर दिए। पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। बारिश राहत बनकर बरसी। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें