फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 20 जून तक जिले में चलेंगे पौधरोपण और जनकल्याण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्र की बीजेपी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले में 20 जून तक विभिन्न जनकल्याण, जागरूकता एवं विकास संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने बुधवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि अभियान के तहत पौधरोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, जनकल्याण शिविर, प्रदर्शनियां, रोजगार मेले, पशु मेले तथा कृषि एवं प्राकृतिक खेती से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, किसानों और आम नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
अतिरिक्त उपायुक्त उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर योजना, स्वनिधि योजना, लखपति दीदी योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, नगराधीश सिमरन, एसीपी अमित धनखड़, रोडवेज जीएम संजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, डीडीपीओ मनीष मलिक और डीटीपी अजमेर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें