39-पीजीआई रोड पर गिरा पेड़। स्रोत: पाठक
रोहतक। पीजीआई में वीरवार शाम करीब छह बजे सड़क के पास लगा सूखा पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि हादसा बच गया। पास से गुजर रहे बाइसवार बच गए। बाइक पर तीन लोग सवार थे। रोड से हर समय एंबुलेंस के साथ अन्य लोग गुजरते रहते हैं। ऐसे में गंभीर चोटें भी लग सकती थी। शाम के समय तेज हवाओं से पेड़ गिरने का कारण बताया जा रहा है। पेड़ गिरते ही सुरक्षा कर्मी पहुंचे व पेड़ को किनारे लगाया गया।