रोहतक। सिरतार के प्रांगण में संस्थान के प्राचार्य डॉ. एडी पासवान की अध्यक्षता में भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) नई दिल्ली के तत्वाधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम का समापन समारोह हुआ। इसका विषय ट्रॉमा का सीखने व व्यवहार पर प्रभाव रहा। डॉ. एडी पासवान ने कहा कि ट्रामा का प्रभाव केवल व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रहता बल्कि यह उसके सीखने की क्षमता, व्यवहार एवं समग्र व्यक्तित्व विकास को गहराई से प्रभावित करता है। इस अवसर पर डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ. शैलेश कुमार, कृष्णलाल, राजवीर, जसप्रीत, मीनाक्षी, अंकिता, महिमा, हरिओम, सुमन व अन्य उपस्थित रहे। संवाद