फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर फिर से शुरू, पहले दिन पहुंचे 250 से अधिक मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई प्रशासन ने मंगलवार से एपेक्स ट्रॉमा सेंटर फिर शुरू कर दिया है। यहां पहले दिन ही 250 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। कोरोना केसों की अधिकता के चलते ट्रॉमा सेंटर को कोविड अस्पताल में बदल दिया गया था। इसे पुन: शुरू करने के लिए सोमवार देर शाम तक कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर को सोमवार को संक्रमण मुक्त करने के बाद यहां जरूरी उपकरण व सामान पहुंचाया गया। इसमें अलमारी, फ्रीज व अन्य सामान शामिल हैं। डायलिसिस मरीजों के लिए प्रयोग की जाने वाली आरओ वाटर की मशीन को यहां शिफ्ट किया गया। ट्रॉमा सेंटर पर किसी तरह के विवाद से बचने के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध रहे। इसके लिए खुद सुरक्षा कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक रामबीर बडाला व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पीजीआई के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके कत्याल ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर फिर शुरू कर दिया गया है। इसे महामारी के चलते कोविड अस्पताल में बदल दिया गया था। अब कोरोना केस न के बराबर आ रहे हैं। इसलिए यहां फिर से गंभीर मरीजों को इलाज मुहैया कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें