रोहतक। जिला पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल हुआ है। महिला डीएसपी सुशीला का गुरुग्राम में एसीपी के तौर पर तबादला हुआ है, जबकि महेश कुमार को स्टेट क्राइम ब्यूरो में मुख्यालय भेजा गया है। जबकि महम व सांपला में अब नए डीएसपी होंगे।
गृहमंत्रालय की तरफ से वीरवार को 129 पुलिस के डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला हुआ। डीएसपी सुशीला व महेश कुमार का तबादला हो गया। वहीं, रोहतक रेंज की सीएम फ्लाइंग दस्ते के डीएसपी गोरखपाल राणा को गन्नौर भेजा गया है। इसके अलावा 3 आईआरबी पवन कुमार को रेवाड़ी, परमजीत सिंह को मधुबन व जयप्रकाश को नूंह भेजा गया है। वहीं, पानीपत में डीएसपी संदीप कुमार को महम, एसीबी से राकेश कुमार को सांपला डीएसपी लगाया गया है। जबकि आरटीसी से वीरेंद्र सिंह को रोहतक भेजा गया है।