रोहतक। झज्जर मोड़ पर एक महिला चलती ऑटो में दूसरी महिला के बैग से सोने के साढ़े सात तोले के जेवरात निकाल कर ले गए। इस संबंध में पीड़िता बोहर निवासी संतोष ने सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। संतोष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ मई को वह करीब साढ़े चार बजे ऑटो में बैठकर झज्जर रोड स्थित ज्वलेर्स शॉप पर जा रही थी। उसके पास बैग में साढ़े सात तोले सोने के तीन सेट थे। ऑटो में उसके साथ एक महिला बैठी थी, जो झज्जर टी प्वाइंट पर उतर गई। अगले पल उसने देखा तो जेवरात गायब मिले। वह एसपी ऑफिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की जांच करवाने लगी। कहीं सुराग नहीं लग सका। मामले की लिखित शिकायत सिटी थाने में दी गई। पीड़िता का शक है कि ऑटो में सवार महिला ही उसके जेवरात निकाल कर ले गई है।