फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ट्रेनें फुल, बसों में बढ़ी भीड़, दैनिक यात्री भी खड़े होकर सफर करने का मजबूर

Sun, 24 Mar 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाना है। ऐसे में विभिन्न राज्यों में काम करने वाले लोग घर वापस लौट रहे हैं। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। जनरल कोच में प्रवासी भारी सामान के साथ जैसे-तैसे यात्रा पूरी कर रहे हैं। यही हाल रोडवेज की बसों का भी है। बसों में भीड़ बढ़ गई है। परिवहन विभाग ने त्योहार को लेकर अतिरिक्त बसों की कोई व्यवस्था तक नहीं की है। यात्रियों को निजी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

होली का त्योहार मनाने के लिए दिल्ली, मुंबई, कानपुर, बंगलूरू, सूरत सहित कई स्थानों पर लोग वापस अपने घर जा रहे है लेकिन ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण लोग जरनल कोच में सफर करने को मजबूर हैं। परिवार के साथ जरनल कोच में प्रवेश करने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आए दिनेश कुमार, रागिनी मिश्र आदि ने बताया कि टिकट कंफर्म नहीं हुआ। जाना जरूरी है, इसलिए जनरल कोच में जाने को मजबूर हैं। काफी मशक्कत के बाद कोच में प्रवेश करना पड़ेगा। ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने से परेशान यात्री बस पकड़ने के लिए न्यू बस स्टैंड पहुंच रहे हैं, लेकिन बसों में भी भीड़ होने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। यात्री सुजीत कुमार, रामजीत ने बताया कि कानपुर जाना है। ट्रेन का टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो बस से सफर करने के लिए आए हैं, लेकिन बसों में भी जगह नहीं मिल पा रही है।
बाक्स
कानपुर, लखनऊ, बरेली, बिहार, झांसी जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा
होली का पर्व मनाने के लिए घर जाने वाले यात्रियों में कानपूर, लखनऊ, बरेली, बिहार, झांसी के रहने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। लेकिन रेलवे की ओर से कोई स्पेशल ट्रेन न चलाने के कारण यात्रियों की टिकट कंफर्म नहीं हो रही है। टैक्सियों में किराया ज्यादा होने के कारण प्रवासी लोग उनमें सफर नहीं कर पा रहे है। बसों में भीड़ बढ़ने के कारण समस्या और ज्यादा झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बाक्स
इन रूटों पर चल रही इतनी बसें
रोडवेज डिपो से दिल्ली के रूट पर आठ , हिसार के रूट पर नौ , सिरसा के रूट पर 12 , रेवाड़ी के लिए सात , जयपुर के लिए तीन, कोटा के लिए दो बसें चल रही हैं। इसके अलावा अन्य रूटों से चलने वाली लंबे रूट की बसें भी रोहतक से होकर ही गुजरती है, इससे यात्रियों को उन बसों में जगह भी मिल जाती है। ऐसे में बहुत बार ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ती है।
वर्जन
रोहतक डिपो से सभी 184 बसें नियमित रूप से चल रही हैं। होली पर भी बसें निरंतर चलती रहेंगी। लेकिन एक दम से यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण व्यवस्था में फर्क तो पड़ता है। लेकिन यात्री आराम से बसों में सफर कर गंतव्य स्थान तक पहुंच रहे है।
विज्ञापन

भारत भूषण गोगिया, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें