रोहतक। जिले में शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के 314 फाइन आर्ट कार्य शिक्षा प्रशिक्षक (वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर्स) को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। भिवानी रोड राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो चरणों में 3-3 दिवसीय आवासीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने बताया कि प्रतिभा खोज 2025-26 के अंतर्गत राज्य में कार्यरत सभी कार्य शिक्षा प्रशिक्षकों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहला चरण में 5 जनवरी से 7 जनवरी तक 11 जिलों के शिक्षक, दूसरे चरण में 8 से 10 जनवरी तक शेष 11 जिले के शिक्षक भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में आर्ट एंड क्राफ्ट, म्यूजिक, ड्रामा, तबला व म्यूजिक वोकल के शिक्षक पहुंचेंगे। संवाद