फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सॉफ्ट स्किल्स व संचार कौशल के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा

Tue, 26 Nov 2024 07:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के जूलॉजी विभाग में कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के सहयोग से सात दिवसीय रोजगार योग्यता कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से प्रारंभ हुई।
विज्ञापन

सीसीपीसी निदेशक प्रो. दिव्या मल्हान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जूलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी शर्मा ने प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया। प्रो. सुदेश रानी ने आभार जताया। प्रो. दिव्या मल्हान ने जीवन में बेहतर कॅरिअर निर्माण के लिए कौशल की महत्ता पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान जीवन कौशल, सॉफ्ट स्किल्स, संचार कौशल, प्रस्तुति कौशल और साक्षात्कार कौशल आदि जैसे विभिन्न कौशल के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रो. मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विजन कौशल विकास प्रशिक्षण की प्रक्रिया के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित युवाओं को मुख्यधारा में लाना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के डॉ. संदीप सुनेजा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रो. विनीता शुक्ला व डॉ. रंजना समेत शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें