फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बीएलओ, सुपरवाइजर का प्रशिक्षण सात से

Sat, 05 Jul 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। निर्वाचन विभाग की ओर से रेवाड़ी और कोसली में 7 से 11 जुलाई और 14 जुलाई को बीएलओ व सुपरवाइजर के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में सभी बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) और सुपरवाइजर को निर्वाचन नियमों की जानकारी दी जाएगी।
उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के सभी 259 बीएलओ और सुपरवाइजरों को एक-एक दिन प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया गया है।
उन्होंने बताया कि कोसली लघु सचिवालय परिसर में 7 से 11 जुलाई तक कोसली विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ व सुपरवाइजर के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। सभी 276 बीएलओ व सुपरवाइजर कैंप में भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 जुलाई के बाद 14 जुलाई को इस कैंप का आयोजन होगा। विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर के अनुसार रोजाना 40 से 45 बीएलओ, सुपरवाइजर को इस कैंप में बुलाया जाएगा।
उनके बूथ क्रमांक के अनुसार दिन तय हैं। कैंप में बीएलओ व सुपरवाइजरों को भारत निर्वाचन आयोग से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर चुनाव नियमों व चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें