बहादुरगढ़। खंड शिक्षा अधिकारी बहादुरगढ़ मुन्नी सहारण की अध्यक्षता में निपुण हरियाणा मिशन के तहत चार दिवसीय चौथी और पांचवी
कक्षा के अध्यापकों की कार्यशाला का खंड स्तर परसमापन किया गया। जिला समन्वयक एफएलएन डॉ सुदर्शन पुनिया द्वारा मौखिक भाषा विकास पर ज़्यादा ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अध्यापक टीचर गाइड और वर्कबुक का उचित प्रयोग किया जाये तथा बच्चों की मानसिकता को समझ कर अध्यापक को काम करना चाहिए। सभी शिक्षकों ने अपने द्वारा बनाए हुए आकर्षक टीएलएम की प्रस्तुति दी। संवाद