फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर दिया जा रहा प्रशिक्षण

Tue, 13 Jun 2023 03:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

21 जून को आयोजित होने वाले 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा तैयारियां जारी है। 9 से 11 जून तक राजीव गांधी खेल परिसर के हॉकी मैदान में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया है।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. ईशा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में आयुष विभाग के योग सहायकों पूनम, धीरेंद्र एवं पंतजली योगपीठ से दया आर्य, जगबीर आर्य के द्वारा सभी विभागों से अधिकारियों व कर्मचारियों, निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों, खेल विभाग से बच्चों एवं आमजन को निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार योग प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के संचालन में खेल अधिकारी अनूप राठी व डी.पी.आई. ओमपाल का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 साधकों ने लिया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण शिविर में 500 के करीब साधकों ने प्रोटोकाल के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त किया। डॉ. ईशा ने बताया कि ब्लाॅक स्तर पर कलानौर के राजकीय आईटीआईके ग्राउंड में, सांपला के सर छोटूराम राजकीय महिला महाविद्यालय में, लाखनमाजरा के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तथा महम के हुड्डा पार्क में भी योग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। जहां पर आयुष विभाग में कार्यरत योग सहायकों द्वारा प्रोटोकाल के अनुसार योग प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें