संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। छठ पूजा के चलते प्रवासी मजदूरों ने अपने घरों की ओर प्रस्थान शुरू कर दिया है। इस कारण ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। आरक्षण टिकट वेटिंग में होने से यात्री सामान्य डिब्बों में सफर करने को विवश हैं। यही नहीं, यात्री ट्रेन के दरवाजों पर खड़े होकर सफर करते नजर आ रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को माता वैष्णो देवी कटरा-पुरैची थलाइवर डॉ. एमजीआर सीटीएल चेन्नई की ओर जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन के जनरल डिब्बों में भीड़ रही।
छठ पर्व के कारण रोहतक रेलवे स्टेशन से जाने वाली साप्ताहिक ट्रेनों में इन दिनों भारी भीड़ बनी हुई है। प्लेटफॉर्म पर जान की परवाह किए बगैर यात्री ट्रेन में चढ़ते देखे गए। प्लेटफॉर्म एक से पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद माता वैष्णो देवी कटरा-पुरैची थलाइवर डॉ. एमजीआर सीटीएल चेन्नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन व इंटरसिटी दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन के लगेज डिब्बे में यात्री बैठे दिखाई दिए। शौचालय के बाहर भी यात्री अपना सामान लेकर बैठे नजर आए। इधर, रेलवे की ओर से वीरवार को 17 विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी की है।
यात्री उदयवीर ने बताया कि गोरखपुर की ओर जाना है। दिवाली तो रोहतक में मनाई है लेकिन छठ पर्व के लिए गांव जाना है। लगभग सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं। स्टेशन से पूर्वाह्न 11:41 बजे एक्सप्रेस ट्रेन के सामान्य डिब्बे में दिल्ली तक सफर करना पड़ा है। वहीं, स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह दैनिक सामान्य ट्रेन में चलती ट्रेन में महिला प्लेटफॉर्म पर गिर गई, यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया और महिला को सवार किया।
-
स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात हैं। किसी प्रकार की जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिल रही है। संदिग्ध यात्रियों के बैगों की भी जांच की जा रही है।
- जोगिंद्र कुमार, थाना प्रभारी, जीआरपी
छठ पूजा के लिए घाट को तैयार करने में जुटी पूर्वांचल एकता समिति
रोहतक।
शहर में छठ पूजा पर्व को लेकर पूर्वांचल एक समिति तैयारी में जुटी हुई है। समिति के प्रधान संजीव सिंह ने बताया कि भालौठ सब ब्रांच स्थित छठ पूजा घाट पर 90 प्रतिशत सफाई कार्य पूरा कर लिया है। घाट के किनारों में सफाई 10 प्रतिशत कार्य भी दो दिन में पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर को शाम सूर्यास्त पर पूजा होगी और 28 अक्तूबर को सूर्योदय से पहले छह मैया की पूजा की जाएगी। उन्होंने बताया कि भालौठ सब ब्रांच नहर पुल से सेक्टर-1 स्थित नहरी पुल तक लाइटों से घाट को जगमग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कलानौर, सांपला और अन्य स्थानों से आने वाले लोगों के लिए रात्रि ठहराव में इस साल 45 बाई 15 का टेंट लगाया जाएगा।
भैयादूज को लेकर बस स्टैंड पर लगाया अतिरिक्त स्टाफ
रोहतक।
भैयादूज पर्व को लेकर रोडवेज की ओर से सामान्य दिनों की अपेक्षा अतिरिक्त स्टाफ का लगाया है। रोडवेज महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि वीरवार को डिपो के कर्मचारियों को अतिरिक्त रूप से लगाया है। डिपो की सभी बसें 171 बसें यात्रियों की सुविधा में सक्रिय रहेंगी। उन्होंने बताया कि जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक रहेगी, वहां कर्मचारियों और बसों को अतिरिक्त रूप से लगाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा में सभी स्टैंड इंचार्जों की तैनाती रहेगी।
12...रोहतक रेलवे स्टेशन पर चेन्नई की ओर जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन की खिड़की में सवार यात्री। स
12...रोहतक रेलवे स्टेशन पर चेन्नई की ओर जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन की खिड़की में सवार यात्री। स
12...रोहतक रेलवे स्टेशन पर चेन्नई की ओर जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन की खिड़की में सवार यात्री। स