फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन लेट होने पर रेलवे से मांगा हर्जाना, पीएमओ ने दिए निर्देश

Thu, 18 May 2017 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
ट्रैक से गुजरती ट्रेन।
विज्ञापन
ट्रेन लेट होने पर एक यात्री ने रेलवे से हर्जाना मांगा है। मर्चेंट नेवी का इंटरव्यू देने मुंबई जा रहे सेक्टर-3 निवासी मोहित को 17 घंटे ट्रेन लेट होने पर मजबूरन फ्लाइट से जाना पड़ा। लेटलतीफी होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम पीजी पोर्टल पर शिकायत की। इसके जवाब में 16 मई को प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से रेलवे को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-3 निवासी मोहित का 17 अप्रैल को मुंबई में मर्चेंट नेवी का इंटरव्यू था। इसके लिए उन्होंने 15 अप्रैल को रोहतक स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से नई दिल्ली से मुंबई के लिए 02172 जम्मूतवी-मुंबई ट्रेन का रिजर्वेशन करवाया। नई दिल्ली स्टेशन से 16 अप्रैल को शाम चार बजे ट्रेन के चलने का समय था। यह ट्रेन 17 घंटे देरी से चल रही थी। इंटरव्यू न छूट जाए इसके चलते मोहित ने फ्लाइट से जाने का फैसला किया। मोहित का आरोप है कि वह ट्रेन की टिकट कैंसल कराने के लिए अधिकारियों से मिले तो उन्होंने आनाकानी करते हुए कहा कि रोहतक से बुक कराई है तो वहीं पर कैंसल होगी। इंटरव्यू देकर वापस आने पर रोहतक रेलवे से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि कैंसल की राशि नई दिल्ली स्टेशन से ही मिलेगी।

समाजसेवी पड़ोसी के साथ मिलकर लड़ रहे हैं लड़ाई

मोहित अपने पड़ोसी समाजसेवी उमेद सिंह के साथ मिलकर रेलवे से हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। एक मई को पीजी पोर्टल में प्रधानमंत्री के नाम रेलवे विभाग की शिकायत की। पीएमओ द्वारा रेलवे को कार्रवाई करने के निर्देश के बाद मोहित और उमेद सिंह का हौसला बढ़ा है। हालांकि अभी तक मोहित को रेलवे ने हर्जाना तो दूर उनके रिजर्वेशन पर खर्च हुए 2030 रुपये भी नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें