रोहतक। बिना त्योहारी सीजन के इन दिनों ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरकर चल रही हैं। हालत ऐसे हैं कि यात्रियों को शौचालयों के पास बैठकर सफर करना पड़ रहा है। दर्जनों पैसेंजर ट्रेनें पहले से ही रद्द चल रही हैं। कोहरे के कारण चलने वाली ट्रेनों का ठहराव अधिक समय तक हो रहा है। ऐसे में लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं।
रोहतक रेलवे स्टेशन से दैनिक व साप्ताहिक मिलाकर कुल 110 ट्रेनों का संचालन होता है। फिलहाल, रेलवे की ओर से कोहरे के कारण दर्जनों एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गई हैं। कई ट्रेनें समय न मिलने के कारण
विज्ञापन
दिन के
दिन रद्द कर दी जाती है।
स्टेशन के प्लेटफाॅर्म एक पर शनिवार को सुबह 11:20 बजे दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन के इंतजार में यात्रियों की भीड़ दिखी। सुबह 11:33 बजे आने वाली अंडमान एक्सप्रेस 25 मिनट देरी से पहुंची। इस ट्रेन के जनरल व स्लीपर डिब्बों के शौचालयों के पास भी यात्री बैठे दिखाई दिए।
ट्रेन रुकने से लेकर चलने तक दरवाजों पर भी यात्री लटके रहे। वहीं, सुबह 11:43 बजे आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी करीब साढ़े 12 बजे पहुंची।
-
रैन बसेरा न होने से खुले में आसरा डाल रहे यात्री
स्टेशन पर रेलवे व जिला प्रशासन की ओर से रैन बसेरे की कोई सुविधा नहीं की गई है। प्लेटफॉर्मों पर यात्री खुले में चादर व ऊनी कपड़े ओढ़कर सो रहे हैं। मालगोदाम रोड पर निकट यात्री खुले में ही लेटे हुए हैं। यही नहीं, स्टेशन के प्रतीक्षा कक्ष में तो खिड़कियों के शीशे भी टूटे दिखाई दिए। ठंडी हवा भी अंदर आ रही थी। हालांकि, नगर निगम की ओर से स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पुराना बस स्टैंड के निकट रैन बसेरा बनाया गया है।
कोहरे के कारण ट्रेनें लेट हो जाती हैं। कई बार ट्रेनें रेलवे ट्रैक ब्लॉकिंग के कारण देरी से संचलित होती हैं। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों के लिए प्रतीक्षा कक्ष में बैठने की व्यवस्था है। शहर में रैन बसेरे जिला प्रशासन की ओर से भी शुरू किए गए हैं।
- बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक
-
दिल्ली-जींद पैसेंजर रद्द, त्रिपुरा सुंदरी 8 घंटे से अधिक देरी से पहुंची
पातालकोट एक्सप्रेस 31 मिनट, दिल्ली-भिवानी पैसेंजर 32 मिनट, गोरखधाम एक्सप्रेस 7:33 घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस 1:13 घंटे, सरबत दा भल्ला 25 मिनट, दिल्ली कैंट-बठिंडा सुपरफास्ट 29 मिनट, नई दिल्ली-जींद मेमू 1:36 घंटे, नई दिल्ली-रोहतक एक्सप्रेस 1:01 घंटे, दिल्ली-जींद पैसेंजर रद्द रही। त्रिपुरा सुंदरी 8 घंटे से अधिक व किसान एक्सप्रेस 1:14 घंटे लेट रही। दिल्ली की ओर जाने वाली पंजाब मेल 24 मिनट, अवध-असम 1:08 घंटे, जाखल-दिल्ली पैसेंजर 53 मिनट, जींद-दिल्ली मेमू 24 मिनट, कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस 25 मिनट, पातालकोट एक्सप्रेस 26 मिनट व जींद-दिल्ली पैसेंजर रद्द रहीं।
-
काम न मिलने तो कभी ट्रेन न मिलने के कारण स्टेशन पर ठहराव कर लेते हैं लेकिन यहां रैन बसेरे की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। प्रतीक्षा कक्ष भी नाममात्र का है।
- आलोक, यात्री
-
स्टेशन पर विश्राम के लिए सुविधा नहीं है। कभी स्टेशन पर लेट जाते हैं तो पुलिसकर्मी परेशान करते हैं। आधार कार्ड न होने पर प्रशासन के बसेरे में रुकने नहीं देते।