फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में दर्दनाक हादसा: महम में नेशनल हाईवे नंबर-9 खड़े ट्रक में लगी आग, सो रहे चालक की जलकर मौत

Fri, 14 Mar 2025 09:37 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महम (रोहतक)

सार

मृतक की भाभी रविंद्र कौर के अनुसार कुलदीप पंजाब से दिल्ली की ओर जा रहा था। सफर के दौरान उसने महम के पास एक ढाबे पर ट्रक खड़ा कर आराम करने का फैसला किया। मच्छरों से बचने के लिए उसने रातभर जलने वाली अगरबत्ती जलाई थी।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे नंबर-9 पर मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब तीन बजे एक खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसमें अंदर सो रहे चालक की जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप (पुत्र प्रीतम सिंह), निवासी हाउस नंबर 134, पोस्ट ऑफिस वाली गली, वार्ड तीन, दोराहा, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक की भाभी रविंद्र कौर के अनुसार कुलदीप पंजाब से दिल्ली की ओर जा रहा था। सफर के दौरान उसने महम के पास एक ढाबे पर ट्रक खड़ा कर आराम करने का फैसला किया। मच्छरों से बचने के लिए उसने रातभर जलने वाली अगरबत्ती जलाई थी। आशंका है कि गहरी नींद में कुलदीप का पैर अगरबत्ती से टकरा गया, जिससे वह नीचे गिर गई और ट्रक ने आग पकड़ ली।

आग लगने के बाद ढाबा मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कुलदीप की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें