फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 36 पर किया 70 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। बाइकों से पटाखे चलाने वाले व यातायात नियमों की अनदेखी करना 36 वाहन चालकों को भारी पड़ा। पुलिस ने अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर 70 हजार रुपये का जुर्माना भी किया। वीरवार को शहर थाना प्रभारी गोविंद सिंह की देखरेख में अभियान चलाकर क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के चालान काटने के साथ-साथ लोगों को जागरूकता का पाठ भी पढ़ाया गया। अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने, बाइकों पर विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखने वालों, बिना हेलमेट, बिना दस्तावेजों के साथ-साथ मनचले युवाओं के चालान किए। जांच के दौरान जिला वाहन चालकों के दस्तावेज नहीं मिले उन्हें भी सीज किया गया। पुलिस के इस अभियान के तहत बदमाशों व शरारतीतत्वों को निशाने पर रखा गया। गोविंद सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार से दहशत फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन के चालान काटे गए हैं उनकी राशि लगभग 60 से 70 हजार रुपये बनती है। पुलिस का मकसद किसी को परेशान करना नहीं है। पुलिस का मकसद लोगों सुरक्षित रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें