फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर में पांच जगह ट्रैफिक लाइटों का संचालन शुरू

Tue, 03 Feb 2026 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18-नारियल तोड़ कर शहर में ट्रैफिक लाइटों के संचालन का शुभारंभ करते नगर निगम मेयर रामअवतार वाल्म
विज्ञापन
रोहतक। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से पांच प्रमुख व व्यस्त स्थानों पर ट्रैफिक लाइटों का शुभारंभ किया गया। मेयर रामअवतार वाल्मीकि, पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीष नांदल, वार्ड सदस्य व नगर निगम संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह ने नारियल तोड़कर इसकी शुरुआत की। यहां निगम के कार्यकारी अभियंता योगराज छिकारा, सहायक अभियंता सत्यव्रत, कनिष्ठ अभियंता यषपाल, हरिओम, रिंकी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि ट्रैफिक लाइटों का संचालन गोहाना रोड स्थित वीटा चौक, हिसार बाइपास चौक, सेक्टर-14, जाट भवन टी-प्वाइंट व शीला थिएटर के पास शुरू किया गया है। इन ट्रैफिक लाइटों का कार्य ई-टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कराया गया है।
इस पर नगर निगम ने लगभग 98 लाख रुपये खर्च किए हैं। यह कार्य पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रिया के तहत संपन्न किया गया है। इन स्थानों पर प्रतिदिन भारी यातायात दबाव रहता है। इस कारण जाम एवं सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती थी।
विज्ञापन

ट्रैफिक लाइटों के संचालन से यातायात नियंत्रित होगा। वाहन चालकों व पैदल यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। नगर निगम शहर को स्मार्ट, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें