काठमंडी स्थित रईया वाली धर्मशाला में बैठक करते दुकानदार। संवाद
- फोटो : shiv tripathi
रोहतक। काठ मंडी पंचायत समिति ने शनिवार शाम को रईया वाली धर्मशाला में बैठक कर नई काठ मंडी में प्लॉट आवंटन को लेकर 25 अगस्त को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से मिलकर समस्या का समाधान करवाने की मांग करेंगे। वहां से जवाब नहीं मिलने पर व्यापारी अपना फैसला लेंगे।
समिति प्रधान उमेद सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्लॉट आवंटन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। व्यापारियों ने प्लॉट के नए दाम अधिक होने पर चिंता जताई। उन्होंने इसका विरोध किया।
उन्होंने कहा कि शुगर मिल के पास बन रही मार्केट में दुकानों के रेट कम कराने की मांग को लेकर वह सोमवार को पूर्व मंत्री से मिलकर इसका समाधान करवाने की अपील करेंगे। बैठक में विजय गोपल, राजीव यादव, राजेश, केशो राम, दीपक कुमार व काठमंडी के व्यापारी शामिल हुए।