फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: व्यापारियों को मिली राहत, मुख्यमंत्री का किया जाएगा अभिनंदन

Fri, 24 Jan 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मीचंद गुप्ता का कहना है कि प्रदेश सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट योजना को मंजूरी देकर व्यापारियों को राहत दी है। इसके लिए व्यापारी जल्द मुख्यमंत्री नायब सैनी का अभिनंदन करेंगे।
विज्ञापन

जारी बयान में गुप्ता ने बताया कि स्कीम के तहत अगर किसी व्यापारी पर 10 लाख से कम राशि बकाया है तो उसका ब्याज माफ किया जाएगा। उनके मूल से भी एक लाख रुपये घटाया जाएगा। अब उन्हें बकाया रकम में से सिर्फ 40 फीसदी ही अदा करना होगा। इसी तरह 10 लाख से 10 करोड़ तक बकाया राशि पर भी ब्याज से छूट मिलेगी। इससे 2 लाख से अधिक व्यापारियों को लाभ मिलेगा। उनका कहना है कि हरियाणा व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के सामने वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के सरलीकरण के लिए प्रपोजल रखा था जिसे सरकार ने मानते व्यापारी हितैषी फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें