फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सुनारिया गांव के नजदीक आउटर बाईपास पर कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बहुअकबरपुर निवासी कुलदीप (40) की मौत हो गई। शिवाजी कॉलोनी थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोहाना अड्डा निवासी आशु अरोड़ा ने बताया कि बहुअकबरपुर निवासी कुलदीप उसका दोस्त था। उनकी एक बेटी और एक बेटा हैं। शुक्रवार शाम को वह ट्रैक्टर-ट्रॉली तूड़ी लेकर सुनारिया गांव की तरफ जा रहे थे। आउटर बाईपास पर कैंटर ने टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कुलदीप को पीजीआई ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें