फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्रों ने मूलभूत सुविधाओं की उठाई मांग

Sat, 30 May 2026 07:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के बीपीएड एवं एमपीएड के विद्यार्थियों ने विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कुलपति आवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभाग में लंबे समय से लंबित मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।

विद्यार्थियों ने बताया कि विभाग का बैडमिंटन कोर्ट काफी समय से जर्जर है। इससे खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को अभ्यास करने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने कोर्ट की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की ताकि खेल गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो सके।
विज्ञापन


इसके अलावा विभाग की कंप्यूटर लैब भी लंबे समय से खराब पड़ी हुई है। विद्यार्थियों का कहना है कि आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में कंप्यूटर लैब की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन इसके बंद होने से उन्हें प्रायोगिक कार्यों और शैक्षणिक गतिविधियों में परेशानी हो रही है। विद्यार्थियों ने लैब को जल्द चालू करवाने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभाग में लगाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के जुर्माने (फाइन) को लेकर भी अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि फाइन से प्राप्त राशि का उपयोग विभागीय गतिविधियों, खेल सुविधाओं और विद्यार्थियों के हित से जुड़े कार्यों पर किया जाता है।
विज्ञापन

इस राशि के संचालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभाग में सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसकी निगरानी में संबंधित कार्य संपन्न होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें