रोहतक। लाखनमाजरा खंड के गांव घरौंठी में ट्रैक्टर ने ईंट भट्ठे पर आठ साल के बच्चे को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हाे गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गांव पीपलमवां निवासी उमेश वर्मा ने बताया कि वह परिवार सहित घरौंठी स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। उवह अपने बेटे आठ वर्षीय रमन के साथ भट्ठे से घरौंठी सामान लेने जा रहा था। रास्ते में चांदी गांव की तरफ से आए ट्रैक्टर चालक ने रमन को सीधी टक्कर मार दी। उसने राहगीरों की मदद से बेटे को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।