फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोडवेज कर्मी आज परिवहन मंत्री के आवास का करेंगे घेराव, 26 को चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

नया बस स्टैंड परिसर में रोडवेज कर्मचारियों ने स्थानांतरण पॉलिसी का विरोध जताया। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारी 11 जून को हुडा ग्राउंड फरीदाबाद स्थित परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आवास का घेराव करेंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है। साथ ही 26 जून को प्रदेश में रोडवेज का चक्का रहेगा।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के सदस्य जयकुंवार दहिया ने सभी यूनियनों के डिपो प्रधान के अलावा नरेश सिवाच, दीपक हुड्डा, सुरेश नेहरा, सुमेश कुंडू, जोगिंदर मलिक, जोगिंदर ढुल, अनिल करौंथा समेत अनेक कर्मचारियों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि रोडवेज के कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी करते हुए जहां 50 से 60 किलोमीटर स्थानांतरण की बात रखी गई थी वही, 200 से 300 किलोमीटर तक कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। सरकार इसे तुरंत वापस ले। आपसी स्थानांतरण की नीति को प्राथमिकता देकर तबादला करें। ऐसा नहीं होने पर में रोडवेज कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस संघर्ष में कर्मचारी आम जनता, युवा, छात्र, किसान सहित सभी वर्गाें को साथ लेकर सरकार को नींद से जगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बलजीत सिंह, प्रदीप हुड्डा, राजीव, जयबीर फौजी, रणबीर दहिया, सुरेंद्र दलाल, पंकज, नवीन, अशोक चमारिया, राहुल, राजेश समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें