रोहतक। पुलिस के आला अधिकारी मंगलवार को जनता के बीच पहुंचे। एएसपी कृष्ण लोहचब जहां चिड़ी गांव में पहुंचे, जबकि डीएसपी यशपाल खटाना ने शहर के किला रोड व बड़ा बाजार एरिया के व्यापारियों से बातचीत की। जबकि एएसपी सांपला गिझ़ी गांव पहुंची और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएसपी यशपाल सिंह मंगलवार शाम को किला रोड, प्रताप चौक, गोहाना रोड व अन्य बाजारों में पैदल गश्त कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान सुरक्षा, पार्किंग व यातायात संबंधी समस्याओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। दुकानदारों से अपील कि गई है कि अपने वाहन भी निर्धारित पार्किंग में खड़ा करें तथा उनके पास आने वाले ग्राहकों को भी पार्किंग में वाहन खड़ा करने बारे प्रेरित करें। वहीं, एएसपी सांपला मेधा भूषण ने गिझी गांव में पुलिस-पब्लिक मीटिंग की। भूषण ने कहा कि पुलिस से सूचना या अपनी समस्या सांझा करने मे घबराए नहीं। अगर कोई अवैध धंधा करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। इसके साथ एएसपी ने साइबर क्राइम को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। वहीं, एसपी कृष्ण लोहचब चिड़ी गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को नशे के प्रति जागरूक किया।
तीन पुलिस अधिकारी सेवानिवृत
वहीं, मंगलवार को हॉनरेरी निरीक्षक धर्मबीर सिंह, उपनिरीक्षक वेद प्रकाश व उप निरीक्षक अशोक कुमार सेवानिवृत हो गए। डीएसपी यशपाल सिंह ने उनको सम्मानित किया। मौके पर प्रधान लिपिक निरीक्षक अमरप्रीत सिंह, एसआई जगबीर सिंह, ओएएसआई विक्रम, प्रभारी सुरक्षा शाखा एएसआई सन्नी सिंह, प्रभारी साईबर सेल एएसआई अमित कुमार, सीआरसी एएसआई मोहन, प्रवाचक प्रवीन कुमार, टीएसआई जगबीर सिंह व सीडीआई अशोक कुमार मौजूद रहे।