20सीटीके47... बोहर गांव शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
रोहतक। बोहर गांव के ग्रामीणों ने शिव मंदिर परिसर व पार्क में एक साथ 100 पौध लगाने का सराहनीय कार्य किया। इस कार्य में वन विभाग ने सहयोग दिया। साथ ही उपस्थित लोगों ने दो-दो पौधे लगाकर उनके देखभाल की शपथ ली। इस मौके पर बाबा रामस्वरूप नाथ, बलराज सिंह, पूर्व प्रधान विनोद कुमार, प्रधान रूपेंद्र, प्रिंसिपल परमजीत, प्रिंसिपल अजीत सिंह, दिलबाग सिंह, धर्मवीर, मुकेश, धर्मपाल, सुखबीर, परमजीत, मनजीत, सुरेश चंद्रपाल, अरुण, विजेंद्र, मैनपाल आदि मौजूद रहे।