20सीटीके33... बैठक के दौरान मौजूद सैन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य। स्रोत: ट्रस्ट
रोहतक। सैन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट ने शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 16 जुलाई को सूर्य कवि बाजे भगत की जयंती समारोह व आधारशिला कार्यक्रम में, जिन्होंने स्मारक के निर्माण में सहयोग दिया था, उन सभी लोगों का धन्यवाद किया। ट्रस्ट के प्रधान सुरेश राणा ने बताया कि बैठक में डाॅ. पूर्ण सिंह ने सूर्य कवि बाजे भगत स्मारक के निर्माण के लिए 111111 रुपये दान दिए। सभी सदस्यों ने डाॅ. पूर्ण सिंह का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रदीप सैन मंडावर, सुरेश राणा, रणधीर दहिया, सतबीर चांदोलिया, जयसिंह मोखरा, उमेद सैन, महेंद्र राणा, धर्मबीर मकड़ौली, श्रीपाल राणा, धर्मपाल सैन व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।