13-बाबा कर्णपुरी पार्क में पौधरोपण अभियान के दौरान पौधरोपण करते अखिल भारतीय जन अधिकार मंच के प्
रोहतक। अखिल भारतीय जन अधिकार मंच के प्रधान सूरज रसवंत के नेतृत्व में बाबा कर्णपुरी पार्क में पौधरोपण अभियान चलाया गया। लोगों से एक पौधा मां के नाम मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया गया। सूरज रसवंत ने कहा कि पौधरोपण को जिंदगी का नियमित हिस्सा बनाना चाहिए। शहर के गणमान्य लोगों ने पौधे लगा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, जयनारायण वर्मा, गुलशन चावला, मनोज वर्मा, राहुल शर्मा, सुनील गोगी, अनिल मल्होत्रा, विपिन शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद