फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन हत्याकांड: पूर्व MLA व कुंडू खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस ने रोका, CM के कार्यक्रम के घेराव की कोशिश

Sat, 15 Aug 2026 11:16 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, महम (रोहतक)

सार

जयबीरा कुंडू ने कहा कि ऐसे हालात पहले किसी सरकार में नहीं देखे। पीड़ित परिवार को 13 दिन बाद भी न्याय नहीं मिला है। परिवार मृतक का अंतिम संस्कार तक नहीं कर सका है। लोकतंत्र में उनकी आवाज को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने पूर्व MLA बलराज कुंडू को रोका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के जीवन कुंडू हत्याकांड में कार्रवाई न होने पर शनिवार सुबह हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी का घेराव करने जा रहे कुंडू खाप के नेताओं को पुलिस ने महम में रोक लिया। पूर्व विधायक बलराज कुंडू, कुंडू खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयबीरा कुंडू व अन्य 20 से 25 अन्य लोगों को पूर्व विधायक के कार्यालय में रोककर रखा गया है। बाहर पुलिस तैनात है। 

विज्ञापन


कुंडू खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयबीरा कुंडू ने बताया कि चार अगस्त को हिसार के सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन कुंडू की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मामले में नामजद आरोपियों को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मुख्य आरोपी भागे हुए हैं। परिवार कार्रवाई की मांग के लिए हिसार लघुसचिवालय के बाहर धरना दे रहा है। शव अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखा हुआ है। वे पुलिस के अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक गुहार लगा चुके हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर अपनी मांग रखना चाहते थे। सुबह छह बजे रोहतक से तीन गाड़ियों के काफिले में हांसी के लिए रवाना हु्ए लेकिन महम के शुगर मिल चौक के पास पुलिस ने नाका लगाकर रोक लिया। पूर्व विधायक बलराज कुंडू सहित 20 से 25 लोगों को उनके कार्यालय में जबरन बैठाया हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस की गाड़ी बाहर तैनात हैं। जयबीरा कुंडू ने कहा कि ऐसे हालात पहले किसी सरकार में नहीं देखे। पीड़ित परिवार को 13 दिन बाद भी न्याय नहीं मिला है। परिवार मृतक का अंतिम संस्कार तक नहीं कर सका है। लोकतंत्र में उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। उधर, हिसार पुलिस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन मुख्य आरोपी हाथ नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें