फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जन्मदिन पर 11 पौधे लगाने का लिया संकल्प

Mon, 05 May 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 5पौधरोपण करते लावण्या फाउंडेशन के सदस्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। लावण्या फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए नई पहल की गई है। इसके तहत फाउंडेशन के सदस्यों ने अपने जन्मदिन पर 11 पौधे लगाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

लावण्या फाउंडेशन के प्रधान दीपक ने बताया कि संस्था के सदस्य होटल, कैफे आदि में बर्थडे पार्टी करने की जगह सार्वजनिक स्थल पर निशुल्क पौधरोपण करने और उसकी देखरेख करने का जिम्मा लेने का निर्णय लिया है। संस्था उप प्रधान संगीता ने बताया यह मुहिम शुरू कर लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। संस्था के प्रधान दीपक व उपप्रधान संगीता ने पौधरोपण कर जन्मदिन मनाया। लावण्या फाउंडेशन के झम्मन सिंह ने पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सुमित अरोड़ा, अनुराधा सैनी, हेमा गुप्ता, कृपा जेमनी, पारीसा शर्मा, डॉ. कविता गुप्ता, श्रेया गुप्ता, जयमाला कौशिक, सुमन चौहान, डिम्पल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें