24सीटीके09-एमडीयू के आईएचटीएम विभाग में मौजूद प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी। स्रोत:एमडीय
भारतीय पर्यटन उद्योग की महत्ता और देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के होटल एवं पर्यटन प्रबंधन संस्थान (आईएचटीएम) में भारत पर्यटन दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर एक विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो. मोहिंदर चंद ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र के विकास पथ, नीतिगत ढांचे व विकास के अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों और शोधार्थियों के साथ भी बातचीत की, विचारों के सार्थक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया तथा पर्यटन पेशेवरों की अगली पीढ़ी को प्रेरित किया। आईएचटीएम निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने स्वागत भाषण दिया व भारत पर्यटन दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रो. राजबीर सिंह ने आईएचटीएम को पर्यटन दिवस की बधाई दी।