फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: यूजी में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उच्चतर शिक्षा के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत यूजी में ऑनलाइन दाखिला पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून है। आवेदक एक जुलाई तक ओटीपी आधारित प्रक्रिया के जरिए अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इसके बाद दो जुलाई को आपत्तियों व विसंगतियों वाली सूची जारी की जाएगी। कॉलेजों की तरफ से ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन छह जुलाई तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

-
नौ जुलाई को आएगी पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट:
दाखिले की पहली काउंसलिंग प्रक्रिया नौ जुलाई को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ शुरू होगी। इसके बाद 10 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट आएगी जिसके तहत छात्र 11 से 15 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। दूसरी काउंसलिंग की प्रोविजनल सूची 16 जुलाई को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें