फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियां दूर करने के लिए 31 तक लगेंगे शिविर, निगम ऑफलाइन फाइल लेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियां दूर करने के लिए नगर निगम 31 जुलाई तक नागरिक सुविधा केंद्र स्थित काउंटरों पर ही शिविर लगाएगा। इसमें लोगों की ऑफलाइन फाइल ली जाएंगी। साथ ही आयुक्त ने बिलों के वितरण के लिए विशेष टीम का गठन किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग बिल ठीक करवाकर टैक्स जमा करवा सकें। इसके लिए बुधवार को आयुक्त ने अधिकारियों की विशेष बैठक ली। सरकार ने 31 जुलाई तक प्रॉपर्टी टैक्स बिल जमा कराने पर 30 प्रतिशत तक की छूट दे रखी है, लेकिन 2 लाख 16 हजार प्रॉपर्टी टैक्स के अब तक बिल नहीं बांटे जा सके हैं। क्योंकि बिल बंटने के बाद ही लोगों को पता लग सकेगा कि बिल के अंदर क्या त्रुटि है। निगम इसके लिए एक व दो, आठ व नौ जुलाई को वार्डों के अंदर कैंप लगा चुका है, लेकिन टैक्स जमा कराने वालों की संख्या नहीं बढ़ रही है। ऐसे में निगम ने अब लगातार 15 दिन निगम कार्यालय में ही ऑफलाइन कैंप लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


तीन दिन में भरकर दें सेल्फ असेसमेंट फार्म
निगम की ओर से बिल बांटते समय प्रॉपर्टी मालिक को सेल्फ असेस्मेंट फार्म भी दिया जाए। प्रॉपर्टी मालिक तीन दिन के अंदर फार्म को कर्मचारियों को वापस दे। कर्मचारी उसे निगम में जमा करवाकर प्रॉपर्टी टैक्स का रिकार्ड ठीक करवाए।

ऑनलाइन या क्यूआर कोड स्कैन करके भी ठीक करवाएं प्रॉपर्टी टैक्स
निगम प्रशासन के मुताबिक आम लोग ऑनलाइन या क्यूआर कोड स्कैन करके भी अपना प्राॅपर्टी टैक्स का बिल ठीक करवा सकते हैं। इसके लिए वार्ड स्तर पर पार्षद के नेतृत्व में एक समन्वय टीम बनाई जाएगी।
विज्ञापन

क्लर्क हड़ताल पर, सफाई कर्मचारियों ने किए हाथ खड़े
नगर निगम में 46 क्लर्क हैं, जिनमें से 38 हड़ताल पर चल रहे हैं। ऐसे में निगम प्रशासन ने बेलदार के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी टैक्स ब्रांच में लगाया हुआ है। पांच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कर्मचारियों के प्रधान लिखकर दिया है कि वे क्लर्क के तौर पर काम नहीं करना चाहते। क्योंकि वे एक्सपर्ट नहीं है।


प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियां दूर करने के लिए 31 जुलाई तक निगम कार्यालय में ही कैंप लगाने का विचार किया जा रहा है। इसके लिए दो दिन में व्यवस्था कर दी जाएगी। साथ ही वार्ड वाइज पार्षद के नेतृत्व में समन्वय कमेटी बनाई जाएगी। साथ ही नए कर्मचारियों को भी प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में लगाया जाएगा।
धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम

हड़ताल कर रहे क्लर्कों को समर्थन देने के लिए निगम के कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल पर पहुंचा। साथ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी थे। पांच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने लिखित में कहा है कि वे टैक्स ब्रांच में काम नहीं करना चाहते, क्योंकि काम का उनको नॉलेज नहीं है। कोई गड़बड़ी हो गई तो उनको ही जिम्मेदार माना जाएगा। वे मामले को लेकर निगम आयुक्त से बात करेंगे।
विज्ञापन

संजय बिड़लान, प्रधान, नगर निगम कर्मचारी संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें