रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने जिलावासियों से आह्वान करते हुए कहा कि वह अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को हर बार पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर इस बीमारी पर अपनी जीत को बरकरार रखें। नेशनल पल्स पोलियो अभियान के दौरान 3 से 5 मार्च तक बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारत पोलियो मुक्त देश है। पोलियो की खुराक हर बार दिलाए। पोलियो पर देश की जीत बनाए रखने में अपना योगदान दें। पोलियो एक संक्रामक रोग है जो पोलियो विषाणु से मुख्यत छोटे बच्चों में होता है। यह बीमारी बच्चें के किसी भी अंग को जिंदगी भर के लिए कमजोर कर देती है। बचाव ही इस बीमारी का एक मात्र उपाय है।
बाक्स
सवा लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
जिले में वर्ष तक के बच्चों की संख्या करीब 12 लाख 3 हजार 293 है। दवा पिलाने के लिए 628 स्थायी बूथ बनाए गए हैं जबकि ट्रांजिट बूथों की संख्या 32 है। इसके अलावा 46 मोबाइल बूथ सक्रिय रहेंगे। हाई रिस्क क्षेत्रों से विशेष फोकस किया जाएगा। हरियाणा में जनवरी 2010 के बाद से कोई पोलियो केस नहीं हुआ है और भारतवर्ष में जनवरी 2011 से पोलियो का कोई केस नहीं मिला है। हाई रिस्क एरिया जैसे कि ईंट-भट्ठे, डेरे, फैक्टरियों, राइस मिल्स, स्लम एरिया में रह रहे बच्चों को दवा पिलाने पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। सभी रेलवे स्टेशनों व बस स्टैंड पर पोलियो बूथ बनाए गए हैं ताकि बाहर से आने वाले बच्चों को भी दवा पिलाई जा सके।