फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल बनने के लिए रेंज के 1577 सिपाहियों ने दी ऑनलाइन कंप्यूटर परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही से मुख्य सिपाही (हेड कांस्टेबल) बनने के लिए रविवार को पुलिस के 1577 जवानों ने बी-वन कोर्स की बौद्धिक परीक्षा दी। एमडीयू की कंप्यूटर लैब में रोहतक रेंज के तफ्तीशी हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति के लिए हुई ऑनलाइन परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इसमें सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी व चरखी दादरी जिले के जवान शामिल रहे। रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संदीप खिरवार के मार्गदर्शन में परीक्षा का आयोजन किया गया। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव के निर्देशानुसार एडीजीपी के नेतृत्व में विशेष चयन समिति का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा व पुलिस अधीक्षक जींद वसीम अकरम चयन समिति में सदस्य के रूप में शामिल हैं। विशेष चयन समिति की देखरेख में शनिवार व रविवार को ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया। ऑनलाइन बी-वन परीक्षा के प्रथम दिन शनिवार को रेंज के 623 व रविवार को 954 सिपाहियों ने बौद्धिक ज्ञान से संबंधित परीक्षा दी। रोहतक रेंज के पांच जिलों में तैनात सिपाहियों में रोहतक से 401, झज्जर से 488, सोनीपत से 326, भिवानी से 182 व चरखी दादरी से 180 ने बी-वन के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार योग्य सिपाहियों ने ऑनलाइन परीक्षा दी गई। ऑनलाइन कंप्यूटर परीक्षा में सिपाहियों से नियम, कानून एवं सामान्य ज्ञान के संबंध में प्रश्न पूछे गए। रेंज स्तर पर आयोजित ऑनलाइन बौद्धिक परीक्षा में सफल होने वाले 299 सिपाहियों की अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें