फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वर्ष से सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में 10 वर्ष से सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान नहीं होने पर श्रीनगर कॉलोनी के लोगों का शनिवार को धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने समस्या के तुरंत समाधान के लिए कॉलोनी के मुख्य चौक पर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक लोगों ने जाम लगाया। साथ ही उन्होंने सोमवार तक समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पंकज ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी विभाग की ओर से समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी का समना करना पड़ता है। कॉलोनी के लोगों ने यह तय किया है कि सोमवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर जाम और प्रदर्शन करेंगे। अभी वे जन प्रतिनिधियों के यहां जा रहे हैं, फिर जन प्रतिनिधियों को मौके पर आना होगा। स्थानीय निवासी पवन कपूर, नरेंद्र, बल्लू, महाबीर राठी, शीला मेहरा व पूनम मल्होत्रा ने क्षेत्र में सीवरेज लाइन की चौड़ाई बढ़ाने के साथ ही शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें