फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों से बचने के लिए मुख रखना होगा स्वस्थ : डॉ. पूर्णिमा अरोड़ा

Tue, 26 Mar 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। तंबाकू व गुटखे का सेवन मुंह के कैंसर का सबसे बड़ा कारण है। यह बात स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेक्टर 4 के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित दंत चिकित्सा शिविर में डॉ. पूर्णिमा अरोड़ा ने कहीं। उन्होंने कहा कि अगर हमारा मुख स्वस्थ नहीं होगा, तो हमें विभिन्न बीमारियां घेर लेंगी। उन्होंने शिविर में उपस्थित बच्चों व महिलाओं को डेमोंसट्रेशन के माध्यम से ब्रश करने का सही तरीका बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने मुख को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन सुबह-शाम ब्रश करना जरूरी है। उन्होंने टूथब्रश व टूथपेस्ट के चयन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। शिविर में डेंटल कैरीज व पायोरिया जैसे दंत रोगों से बचाव के तरीके व उपचार के बारे में भी बताया गया। शिविर में बच्चों व महिलाओं के दांतों की स्क्रीनिंग की गई तथा रोगियों को उपचार हेतु पॉलीक्लिनिक में रेफर किया गया। कविता पाठ के माध्यम से बच्चों को अपने दांत स्वस्थ रखने की शिक्षा दी गई। शिविर में मौजूद सभी बच्चों व महिलाओं को टूथपेस्ट व ब्रश वितरित किए गए। आमजन को दांतों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पैदल रैली निकाली गई। रैली में स्लोगन के माध्यम से दांतों को स्वस्थ रखने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें