फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसमी बीमारी की समय पर जांच और इलाज जरूरी : डॉ. एकल

विज्ञापन
16 एडीवीटी फोटो रोहतक (कायनोस)
विज्ञापन
रोहतक (वि)। दिल्ली रोड खेड़ी साध बाईपास स्थित कॉएनोस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉ. एकल अरोड़ा ने कहा कि अक्तूबर में दिन-रात के तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ गया है।
विज्ञापन

खासतौर पर दस्त, डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। रोहतक जिले में 86 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि की गई है। इसे ध्यान रखकर कॉएनोस हॉस्पिटल में मौसमी बीमारियों के इलाज के लिए उन्नत सुविधाएं हैं। डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाए गए हैं।
डॉ. अरोड़ा ने बताया कि समय पर जांच और इलाज से इन बीमारियों को गंभीर होने से रोका जा सकता है। डॉ. अरोड़ा ने आम लोगों को सलाह दी है कि घर और आसपास साफ-सफाई रखें, पानी जमा न होने दें, मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी और रिपलेंट का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें