झज्जर क्षेत्र के गावों के खेतों में लगी हुई आग को बुझाते हुए दमकल विभाग की टीम ।स्त्रोत दमकल व
झज्जर। सोमवार को जिले में छह स्थानों पर फसल अवशेष जलाई गई। सूचना मिलने पर दमकल वाहन मौक पर पहुंचे और आग बुझाई। जिले में फसल अवशेष जलाने का सिलसिला लगातार जारी है। इस कारण प्रदूषण का स्तर हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। लोगों के जीवन पर इसके दुष्प्रभाव भी देखने को मिल रहे है। सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों और बुजुर्गों की आंखों व सांस लेने में पड़ रहा है। इसमें ज्यादातर मामले खेतों में जान-बूझकर आग लगाने के मामले सामने आए। इससे वाहन चालकों को भी दिक्कत आ रही है। वहीं दूसरी ओर कृषि विभाग के द्वारा भी सैटेलाइट के जरिए खेतों में आगजनी के केस सामने आए। जिले में अब तक 193 पराली जलाने के मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 35 किसानों के चालान किए गए हैं। इसमें से 6 किसानों ने अब तक 2500 रुपये जुर्माना भरा है।