झज्जर।जिले में रबी की फसलों का उठान का कार्य सुगमता से जारी है। जिला में अब तक 89 प्रतिशत सरसों और 63 फीसदी गेहूं की उठान हुई है। जिले में मंडियों और खरीद केंद्रों से एक लाख 79 हजार 307 मीट्रिक टन गेहूं और 57 हजार 87.72 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हो चुकी है जबकि खरीद एजेंसियों द्वारा 89 प्रतिशत सरसों व 63 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है।
अनाज मंडियों व परचेज सेंटरों पर उठान कार्य तेजी से जारी है। झज्जर अनाज मंडी में 27 हजार 529 मीट्रिक टन, बादली अनाज मण्डी में 8074 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मण्डी में 3637 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 32108 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 8142 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 13 हजार 473 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 10717 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 980 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 8863 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। झज्जर अनाज मंडी में 38 हजार 696 मीट्रिक टन, बादली अनाज मंडी में 10588 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मंडी में 7913 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 44 हजार 724 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 19331 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 32033 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 16 हजार 160 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 980 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 8883 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।
डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि अब तक बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 1059.35 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 2455.88 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 12 हजार 333.54 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 9600 मीट्रिक टन तथा ढाकला अनाज मंडी में 8604 मीट्रिक टन सरसों का उठान हो चुका है। वहीं खरीद को लेकर बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 1059.35 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 2934.95 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 15 हजार 836.76 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 10 हजार 258.68 मीट्रिक टन तथा ढाकला अनाज मंडी में 10379.19 मीट्रिक टन सरसों की खरीद दर्ज की जा चुकी है।