फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अब तक 60 प्रतिशत सरसों का उठान

Wed, 17 Apr 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में सरसों की खरीद का काम नैफेड, हैफेड और वेयरहाउस ने किया है। सबसे पहले नैफेड ने खरीद की और उठान 86 प्रतिशत हो चुका है। इसके अलावा हैफेड ने अब तक मात्र 27.97 प्रतिशत ओर वेयरहाउस ने 22.42 प्रतिशत ही उठान किया है। जिले की मंडियों की बात करें तो अब तक 441390 क्विंटल सरसों की आवक मंडियों में आ चुकी है, जबकि 331280 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। इसमें से उठान अब तक 190790 क्विंटल हो चुका है, जो लगभग 60 प्रतिशत है। लगभग 40 प्रतिशत उठान होना बाकी है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दिक्कत हैफेड और वेयरहाउस की खरीद का उठान नहीं होने हो रहा है। मंडियों में सरसों की खरीद हुए कई दिन हो गए हैं, लेकिन समय पर उठान नहीं हो पा रहा है। वहीं किसानों की फसल तभी खरीदी जा रही है, जब उनके साथ ट्रैक्टर-ट्राली होती है। उसकी जांच अधिकारी कर रहे हैं। खाली टोकन व कांटे की पर्ची देखकर फसल नहीं खरीदी जा रही, इससे किसानों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा गेहूं की भी यही स्थिति है। पिछले तीन दिन से मौसम खराब होने के कारण गेहूं की खरीद झज्जर मंडी में नहीं हो रही है। सरकार 12 प्रतिशत पर खरीद कर रही है जबकि मंडी में नमी 10 से 14 प्रतिशत के बीच मिल रही है। किसान और आढ़ती फसल को धूप में सूखा रहे हैं, इसके बावजूद खरीद का काम शुरू नहीं हो रहा है। गेहूं की बात करें तो अब तक 794340 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 322290 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। उठान की बात करें तो सोमवार शाम तक 33420 क्विंटल का ही उठान हुआ है।

तीन घंटे लाइन में लगा, बोले ट्राली साथ लेकर आओ
मुझे लाइन में लगे हुए 3 घंटे के आसपास का समय हो गया है, लेकिन मंडी वाले पर्ची काट नहीं रहे हैं। कहा जा रहा है कि पर्ची कटवाने के लिए ट्राली को साथ में लेकर आओ वरना पर्ची नहीं कटेगी। अगर जमींदार की फसल खेत से निकलने के बाद मंडी में नहीं आ पाएगी तो जमींदार अपनी फसल को लेकर कहां जाएगा।
विज्ञापन

राजकुमार, गांव हसनपुर

सुबह 7 बजे फसल लेकर आया था और मंडी में मैंने अपनी फसल उतार दी। मंडी के अधिकारी 9 बजे आए हैं और एक बजे उसका टोकन का नंबर आया है। अब बोल रहे हैं कि ट्रैक्टर-ट्राली दिखाओ। हम लोग भाड़े पर ट्रैक्टर लेकर आए थे। अब एक बजे से ट्रैक्टर-ट्राली हम कहां से दिखाए। उसे कल बोला गया था कि पर्ची लेकर आना है। आज पर्ची लाए तो बोले की ट्रैक्टर-ट्राली के साथ फसल भी देखेंगे।
भगत, गांव छारा


हम लोग कभी रात को अपनी फसल लेकर आते तो कभी सुबह फसल लेकर आते हैं। अधिकारी 9 और 10 बजे के बीच आते हैं। हमसे कहा जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्राली दिखाओ, जबकि हमारे पास पर्ची है, लेकिन फिर भी हमारी नहीं सुन रहे। हम अपने साथ अपने कांटे की पर्ची भी साथ में लेकर आ रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

विरेंद्र, गांव जहांगीरपुर

किस मंडी में कितनी सरसों की हुई खरीद, उठान व प्रतिशत नैफेड
मंडी खरीद उठान प्रतिशत
बहादुरगढ़ 509.13 509.13 100
बेरी 1489.70 1130.95 76
ढाकला 1423.26 1288.26 81
झज्जर 9098 8370 83
मातनहेल 4097.31 3981.25 97

स्टेट खरीद
बहादुरगढ़ हैफेड 568.94 289.40 50.87
बेरी हैफेड 1743.29 596.25 34.20
मातनहेल हैफेड 4877.43 1125 23.07
झज्जर वेयर हाउस 3851.80 1034 26.87
ढाकला वेयरहाउस 4129.89 754.74 18.28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें