फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में लगी आग पहुंची बणी तक, जल घर व स्कूल को भी खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बंबुलिया गांव में खेतों में गेहूं के अवशेष में लगी आग बुधवार रात करीब दस बजे गांव की बणी तक पहुंच गई है। गांव की बणी से होती हुई आग की लपटें गांव के जलघर तक पहुंच गईं, लेकिन आग बेकाबू होती जा रही है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी झज्जर दमकल केंद्र को भी दे दी है, लेकिन फिलहाल तक दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच पाई थी और आग भयंकर रूप धारण करती जा रही थी।
विज्ञापन

ग्रामीण शेर सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी जब दमकल केंद्र को दी तो दमकल केंद्र की गाड़ियां दूसरे स्थान पर खेतों में लगी गेहूं के अवशेषों की आग बुझाने के लिए गई हुई थी। गांव के साथ लगती बणी के पेड़ पौधे धूं-धूं कर जल रहे थे और आग गांव के जलघर तक पहुंच गई थी। जल घर के सामने ही गांव का स्कूल है और जिस स्थान पर आग लगी हुई है उसके बीच में केवल सड़क है। दमकल केंद्र के चीफ फायरमैन बिजेंद्र डागर का कहना है कि आग पर काबू पाने के लिए गाड़ियों को मौके पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें