फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-तेज बारिश से झुग्गियों पर गिरी नाले की दीवार, सो रही महिला और मासूम की दबने से मौत

विज्ञापन
मृतक शिवानी - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक की पालिक कॉलोनी में सोमवार देर रात में आंधी और तेज बारिश से जन स्वास्थ्य विभाग के नाले की दीवार साथ लगती झुग्गियों पर गिर गई। इस दौरान सो रही एक महिला और मासूम बच्चे की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं एसडीएम राकेश कुमार और डीएसपी महेश शर्मा ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए रेडक्रास से शवों के अंतिम संस्कार के लिए 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भिवानी चुंगी के पास पालिका कॉलोनी स्थित सिंगी काटो की झुग्गियां हैं। इसके बाद से एक नाला बहता है, जिसकी देखरेख का जिम्मा जनस्वास्थ्य विभाग का है। नाले के किनारे करीब नौ फुट ऊंची दीवार है, जो सोमवार रात करीब सवा एक बजे तेज बारिश में ढह गई। दीवार का मलबा जय सिंह और शौकीन की झोपड़ियों पर जा गिरा। मलबे के नीचे दबने से जय सिंह की 23 वर्षीय पत्नी शिवानी और शौकीन के पांच वर्षीय बेटे आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जय सिंह, शौकीन, शौकीन की पत्नी रेशमा, पुत्र आसिफ, गुड्डू और करन को भी चोटें आई। सभी को तुरंत पीजीआई ले जाया गया। घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
नाले की दीवार दशकों पुरानी है, जिसकी ओट में झुग्गी झोपड़ी डालकर लोग रह रहे हैं। बारिश में दीवार गिरने से दुखद घटना की जानकारी मिली। हमारी भावनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं, लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का दीवार के दूसरी तरफ कोई काम नहीं होता। निश्चित रूप से झोपड़ियों के बनने से मिट्टी कटी होगी। फिलहाल यह प्राकृतिक आपदा है। इसमें किसी की कोई लापरवाही प्रतीत नहीं हो रही है।
विज्ञापन

- विशाल बंसल, एसई, जनस्वास्थ्य विभाग।
बारिश के दौरान दीवार गिरने से एक महिला और बच्चे की मौत की बहुत ही दुखद घटना हुई है। मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए मदद दी गई है। इसके अलावा जो भी संभव होगा मुआवजा दिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में किसी की कोई लापरवाही प्रतीत नहीं हो रही है, फिर भी कारणों का पता लगाने के लिए एसडीएम से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

- आरएस वर्मा, उपायुक्त।

मृतक आदर्श- फोटो : RohtakCity

पालिका कालोनी में गिरी नाले की दीवार। - फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें