रोहतक। साइबर ठगों ने दो लोगों के खातों से धोखाधड़ी कर 1 लाख 4 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
असम के निजाम उद्दीन लस्कर सेवानिवृत्त एसआई हैं उन्होंने असम के बदरपूर थाने में 55 हजार रुपये की शिकायत दर्ज कराई थी। बैंक की जांच में सामने आया कि निजाम उद्दीन के खाते से लॉकडाउन के दौरान 29 मार्च 2020 को एमडीयू कैंपस स्थित एटीएम से पैसे निकाले गए हैं। असम पुलिस की ओर से रोहतक के पीजीआई में थाना में शिकायत भेजी गई। पीजीआई थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं विशाल नगर निवासी सोमबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव सांघी निवासी बिजेंद्र के साथ मिलकर टूर ट्रेवल का काम करता है। बिजेंद्र ने सोमबीर को फोन कर कहा कि उसके किसी दोस्त को उनके पास पैसे भेजने है। इससे बात कर लेना। बिजेंद्र का फोन कटते ही सोमबीर के पास एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने व्हाटएसप पर क्यूआर कोड भेजकर उसे स्कैन करने की कही। स्कैन करते ही उसके अकाउंट से 24999 रुपये कट गए। इसके पैसे वापस मंगवाने के नाम पर फिर से स्कैन करवा लिया। ठगों ने दो बार में सोमबीर के अकाउंट से 49998 रुपये निकाल लिए।