फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चोरी किए गए ट्रैक्टर और डंपर को दिल्ली बेचने जा रहे तीन युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हिसार के गांव सुल्तानपुर से चोरी किए गए ट्रैक्टर और डंपर को दिल्ली बेचने जा रहे तीन युवकों को पुलिस ने जलेबी चौक के पास काबू कर लिया। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पुलिस खरावड़ बाईपास के जलेबी चौक पर नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर व डंपर लेकर आ रहे युवक रुक गए और वापस जाने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर काबू किया। जांच में आरोपी ट्रैक्टर के कागजात नहीं दिखा सके। आरोपियों की पहचान राजेश निवासी मुंढाल (भिवानी), सतीश उर्फ काला निवासी दत्तौड़ और कर्ण निवासी महम के तौर पर हुई। पूछताछ में ट्रैक्टर चालक राजेश ने बताया कि उसने व कर्ण ने यह ट्रैक्टर व डंपर सुल्तानपुर से करीब 4-5 दिन पहले चोरी किया था। सतीश उर्फ काला ट्रैक्टर डंपर को दिल्ली में बिकवाने के लिए साथ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें