अकेडमिक एंड एडमिनिस्ट्रेटिव ऑडिट में बातचीत करते कॉलेज स्टाफ।
बहादुरगढ़। छारा के चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में अकेडमिक एंड एडमिनिस्ट्रेटिव ऑडिट हुआ। इस ऑडिट के लिए डॉ. हरीश दुरेजा (प्रोफेसर) महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक से कमेटी के चेयरमैन रहे। कमेटी में दूसरी मेंबर डॉ. राजवंती शर्मा, प्रिंसिपल वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय के प्रशासनिक एक्सपर्ट के तौर पर रहे। हरेंद्र मलिक इंडस्ट्रियल एक्सपर्ट की भूमिका में महाविद्यालय में पहुंचे। इनके अलावा उज्जवल अलमुनाई के तौर पर इस ऑडिट में शामिल हुए। महाविद्यालय की तरफ से प्रिंसिपल तराना नेगी, डॉ. अनीता दलाल (इंचार्ज), डॉ. संजय देसवाल (आईक्यूएसी को ऑर्डिनेटर), देवेंद्र, मोनिका आदि ने महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया। महाविद्यालय का निरीक्षण कराया। टीम ने महाविद्यालय के अनेक प्रकोष्ठ, लाइब्रेरी, लैब का निरीक्षण किया। संवाद