महम रोड पर चोरी की सोलर प्लेट लेकर आ रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि तीन युवक पिकअप में चोरी की सोलर प्लेट डालकर लाखनमाजरा की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने महम रोड पर नहर के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद बैंसी गांव की तरफ से एक पिकअप आती हुई दिखाई दी। एक युवक गाड़ी रुकने ही पीछे से उतरकर फरार हो गया। जबकि आगे तीन युवक बैठे दिखाई दिए। युवकों की पहचान अमित, रोहित व प्रिंस के तौर पर हुई। पिकअप में 10 सोलर प्लेटें थीं। पूछताछ में युवकों ने बताया कि ये सोलर प्लेटें बडा भैण व फरमाणा के बीच खेतों से चोरी किए हैं। ब्यूरो