फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार जमीन का पत्र लाई तो होगा एलान ए जश्न, नहीं तो होगा पहरावर की जमीन से एलान ए जंग : नवीन जयहिंद

विज्ञापन
ककराना में निमंत्रण देने पहुंचे आप पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद । संवाद - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
सरकार अगर 22 तारीख को पहरावर में मनाई जा रही परशुराम जयंती पर गौड़ कॉलेज के नाम जमीन के कागज लाएगी तो एलान ए जश्न होगा। अगर सरकार ये नहीं करेगी तो पहरावर गांव से एलान-ए-जंग की शुरुआत होगी। ये बात नवीन जयहिंद ने पहरावर में होने वाली परशुराम जयंती को लेकर गांव ककराना में न्योता देते हुए कही।
विज्ञापन

नवीन जयहिंद ने ग्रामीणों से कहा कि ये धर्मयुद्ध की शुरूआत है। जिस प्रकार अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है उसी तर्ज पर रोहतक में भगवान परशुराम का भव्य मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि 22 मई को रोहतक में उसी जमीन पर परशुराम जयंती मनाई जाएगी। उस जमीन पर स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनाए जाएंगे, जिसमें सभी बिरादरी के बच्चे पढ़ेंगे व सबका इलाज होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ब्राह्मणों की जमीन पूरे सम्मान के साथ उनके हवाले करें। अगर ऐसा नही करते हैं तो ब्राह्मण समाज अपने आप उस जमीन पर कब्जा लेगा। सरकार के कुछ नुमाइंदे जनता के अंदर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं कि पहरावर की जमीन गौड़ संस्था को देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ये सभी बातें कार्यक्रम को फ्लॉप करने के लिए की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार की नीयत वास्तव में ठीक है तो 22 तारीख को जमीन वापसी का पत्र लेकर जयंती में सरकार के नुमाइंदे पहुंचे। सर्व समाज की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच हनुमान, ओमप्रकाश, पंडित सोमबीर दीक्षित, मुकेश, अशोक, सते, राजेश, प्रदीप, राकेश बाल्मीकि व सुमित कौशिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें